HomeCrimeसीमावर्ती क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील, करें विशेष निगरानी : एडीजी

सीमावर्ती क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील, करें विशेष निगरानी : एडीजी

- Advertisement -

– एडीजी जोन गोरखपुर ने ठूठीबारी थाने व इंडो–नेपाल बॉर्डर का किया औचक निरीक्षण

महराजगंज। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर मुथा अशोक जैन ने मंगलवार को  भारत – नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी थाने का औचक निरीक्षण किया। कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील होते हैं, इसकी विशेष निगरानी की जाए।
उन्होंने थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र तथा सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव एवं लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सीमा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।सीमा पर तैनात पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल  के जवानों से संवाद स्थापित करते हुए सतर्कता, समन्वय एवं खुफिया तंत्र को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अवैध तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त गश्त बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
————————–
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी ठूठीबारी, सीमा चौकी प्रभारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012550
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views This Month : 632
Total views : 25016
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -