– परसामलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने भारत- नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने में सफलता प्राप्त की है। मुखबिर की सूचन पर पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 48 किलो अवैध चरस बरामद किया है।
थानाध्यक्ष परसामलिक अभय नारायण सिंह अपने सहयोग पुलिसकर्मियों के साथ गुरुवार की देर ठुठीबारी- नौतनवा मुख्य मार्ग पर शंकरपुर के पास एक स्वीफ्ट डिजायर कार से 59 अलग-अलग प्लास्टिक के पन्नी मे कुल 48.686 किग्रा अवैध चरस के साथ राकेश यादव निवासी सेखुआनी नामक व्यक्ति को पकड़ा। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
——————-
बरामदगी करने वाली टीम में यह रहे शामिल
बरामदगी करने वाली टीम में उप निरीक्षक अरूण कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव व सुनील कुमार, कांस्टेबल नितीश कुमार व विकास यादव आदि मौजूद रहे।
