– अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के कार्य में आएगी तेजी
महराजगंज। जिले के तीन अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का प्रोजेक्ट अलंकार से कायाकल्प होगा। शासन की ओर से धनराशि का आवंटन कर दिया गया है।
प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से बदहाल विद्यालयों की दशा सुधारने का प्रयास जारी है। इस बार भी अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में शिवजपत सिंह इंटर कॉलेज भिटौली, विश्वंभरनाथ जनता इंटर कॉलेज रतनपुर एवं संतलाल इंटर कॉलेज देवीपुर का चयन इसके तहत करते हुए उसकी दशा को बेहतर बनाने का प्रयास जारी है। इस पर व्यय होने वाली कुल धनराशि में शासन की ओर से 75 प्रतिशत धनराशि मुहैया कराने की व्यवस्था है, जिसके क्रम में धनराशि प्राप्त हुई है।
————————
कुल लगभग 65 लाख हुए स्वीकृत
योजना के तहत विशम्भरनाथ को लगभग 40लाख, संतलाल इंटर कॉलेज को लगभग 12 लाख एवं शिवजपत सिंह को लगभग 13 लाख रुपए दिए जाने की स्वीकृति मिली है। स्वीकृत धनराशि के 75 प्रतिशत धनराशि में से पहले किश्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि भेजी गई है। शेष 40 प्रतिशत अनुमन्य है।
————————
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालयों की दशा सुधारने की दिशा में कदम उठाया गया है। इससे विद्यालयों का कायाकल्प करने में मदद मिलेगी।
प्रदीप शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
