Crime

हर्ष फायरिंग, अराजकता और नई परंपरा पर दिखाएं सख्ती: डीआईजी

– कच्ची-मिलावटी शराब, गोकशी और वारंटियों पर विशेष अभियान का निर्देश

महराजगंज। गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस चनप्पा ने मंगलवार को जिले में वार्षिक निरीक्षण किया।  उन्होंने पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के साथ पुरंदरपुर व  घुघली थाने का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की गहन समीक्षा की। कहा कि पुलिस हर्ष फायरिंग, अराजकता व नई परम्परा पर सख्ती दिखाए।
उन्होंने पुलिस लाइन का भ्रमण कर बैरक, शस्त्रागार, मैस, परिसर की साफ-सफाई व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण कर अभिलेखों, रजिस्टरों और कार्यप्रणाली की जांच की तथा रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किया। परेड का भी निरीक्षण करते हुए हकीकत को देखा। घुघली व पुरन्दरपुर थाने का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किया।
———————-
अपने कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करें प्रभारी व पुलिस उपाधीक्षक
वार्षिक निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसओ, एसएचओ और सीओ अपने-अपने कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करें, अभिलेखों, स्टोर, शस्त्रों का मिलान और भवनों का रखरखाव दुरुस्त रखें। निरीक्षण से पुलिस व्यवस्था अपडेट रहती है और अनुशासन मजबूत होता है। होली और रमजान के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कच्ची व मिलावटी शराब के निर्माण-बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए।
साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए ‘गांडीव’, ‘एनसीआरपी’ और ‘यक्ष’ एप का प्रशिक्षण लेकर प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया। सीएम डैशबोर्ड की नियमित समीक्षा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, ट्रैफिक जाम, मैरिज हॉल की पार्किंग व्यवस्था और लाउडस्पीकरों के नियमानुसार संचालन की जांच के निर्देश दिए गए।
————————
निरीक्षण के दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के साथ ही विभागीय जिम्मेदार व पुलिसकर्मी मौजूद रहें

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!