– डिवाइन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन
महराजगंज। डिवाइन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित स्वस्थ पर्यावरण -स्वस्थ जीवन विषयक भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. घनश्याम शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ रहना जरूरी है। सभी लोग स्वच्छता पर विशेष बल दें। प्रबंधक आलोक रंजन त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में अखिलेश्वर राव व विमल पांडेय का अहम योगदान रहा। संचालन सिद्धार्थ पांडेय ने किया।
———————
भाषण में रेहाना व पोस्टर में कंचन को पहला स्थान
भाषण प्रतियोगिता में रेहाना को पहला, अतिका को दूसरा एवं देव सचिन को तीसरा स्थान मिला। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में कंचन वर्मा को पहला, पलक चौधरी को दूसरा एवं अंश गुप्ता को तीसरा स्थान मिला।
———————-
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस दौरान अनिल कुमार, गंगासागर, राहुल भट्ट, अमरीश पटेल, दिग्विजय वर्मा, आलोक गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, अंकिता वर्मा, अमित चौधरी, श्वेता द्विवेदी, अनुप्रिया, प्रियंका समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
