HomeUncategorizedपांच की मध्यरात्रि तक सील रहेगी भारत- नेपाल सीमा

पांच की मध्यरात्रि तक सील रहेगी भारत- नेपाल सीमा

- Advertisement -

भारत व नेपाल के अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक में सीमा पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर हुई चर्चा

महाराजगंज। भारत – नेपाल क्रॉस बॉर्डर ज्वाइंट सिक्योरिटी कोआर्डिनेशन कमेटी की ऑनलाइन बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। 72 घंटे पहले से पांच की मध्यरात्रि तक भारत- नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील
रखने का निर्णय हुआ।
नेपाल में आगामी चुनाव क दृष्टिगत सीमा की निगरानी, सीमा पर कानून व्यवस्था, सीमाद्योतक चिन्हों, नोमेंस लैंड के सुंदरीकरण, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, शराब, खाद व अन्य वस्तुओं की तस्करी आदि को रोकने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नेपाल में शुचितापूर्ण चुनाव को सुनिश्चित कराने को लेकर सभी जरूरी सहयोग का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों ने संयुक्त गश्त और सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर परस्पर सहयोग के अन्य उपायों को अपनाने को लेकर भी जोर दिया। सीमापारीय व्यापार को बढ़ाने पर और अवैध व्यापार और तस्करी में सलंग्न लोगों पर प्रभावी अंकुश लगाने पर चर्चा की।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि महराजगंज पुलिस द्वारा साझा की गई वांछित अपराधियों की सूची पर पर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया। उन्होंने सीमापारीय तस्करी के संदर्भ में भी ज्वाइंट पेट्रोलिंग और सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का अनुरोध किया।  दोनों पक्षों ने सीमा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने, सीमाद्योतक चिन्हों के सुदृढ़ीकरण, तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के विषय में भी विस्तार से चर्चा की और  परस्पर संवेदनशील और महत्वपूर्ण सूचनाओं को साझा करने पर भी सहमति व्यक्त की। नवलपरासी के मुख्य जिला अधिकारी ने भारत की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों का बैठक में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया और नेपाल–भारत के बेहतर संबंधों के लिए लगातार सहयोग का आश्वासन दिया।
——————-
इस दौरान यह रहे मौजूद        
इस दौरान अपर जिलाधिकारी  डॉ. प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी नवीन कुमार व सिद्धार्थ गुप्ता,  सीओ नौतनवां अंकुर गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011379
Views Today : 88
Views Yesterday : 117
Views This Month : 1454
Total views : 23131
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -