– नगर पालिका परिषद की ओर से भेजा गया प्रस्ताव
महराजगंज। नगर में जरूरतमंदों को आवश्यकता के मुताबिक कार्यस्थल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका ने कवायद शुरू की है। आजाद नगर वार्ड में मॉडल वेंडिंग जोन बनाने के लिए पालिका की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिली तो न सिर्फ मॉडल वेंडिंग जोन बनेगा, बल्कि वहां पर जरूरतमंदों को स्वरोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा।
नगर पालिका की ओर से वार्डवासियों को नगरीय सुविधा दिलाने के उद्देश्य से पहल की जा रही है। नगर पालिका कार्यालय के सामने बना वेंडिंग जोन अब न सिर्फ लोगों के दैनिक खान- पान की जरूरत की पूर्ति करता है, बल्कि दुकान संचालकों की आय को भी बढ़ाता है। वेंडिंग जोन की सफलता को देख कर अब पालिका ने आजाद नगर वार्ड में भी मॉडल वेंडिंग जोन बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। यहां का वेंडिंग जोन न सिर्फ बड़ा होगा, बल्कि आकर्षक भी दिखेगा।
———————-
वेंडिंग जोन के लिए भूमि की है उपलब्धता
पालिका सूत्रों की मानें तो वेंडिंग जोन के लिए मानक के मुताबिक भूमि की उपलब्धता भी है।
———————
आजाद नगर वार्ड में मॉडल वेंडिंग जोन बनाने की दिशा में प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने का इंतजार है। स्वीकृति व धनराशि मिलने के उपरांत उसके निर्माण की दिशा में कार्य प्रारंभ होगा।
आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
