HomeUncategorizedहाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों की शंका का समाधान करेंगे शिक्षक

हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों की शंका का समाधान करेंगे शिक्षक

- Advertisement -

– माध्यमिक शिक्षा विभाग ने की व्यवस्था

महराजगंज। यूपी बोर्ड के परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले हाईस्कूल व  इंटर के विद्यार्थियों की शंका का समाधान करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कुल 23 शिक्षकों को विषयवार विशेषज्ञ की जिम्मेदारी सौंपी है। विद्यार्थी उनसे संपर्क कर विषय के मुताबिक अपनी शंका का समाधान कर सकते हैं।
बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के मन में विभिन्न प्रकार की उठापटक होती है। अब जबकि परीक्षा जल्द ही प्रारंभ होने वाली है तो विभाग ने उनकी समस्याओं को कम करने के उद्देश्य से हाईस्कूल व इंटर के लिए विषयवार विशेषज्ञ को तैनात कर दिया गया है। विद्यार्थी सम्बंधित विषय के शिक्षक से संपर्क कर  अपनी समस्या व जिज्ञासा का समाधान प्राप्त के सकते हैं।
———————-
हाईस्कूल के लिए इन्हें मिली है जिम्मेदारी
हाईस्कूल के बच्चों को अंग्रेजी विषय के लिए सुदामा प्रसाद, पंकज गुप्ता व रामभवन, गणित के लिए विंध्याचल मिश्रा व तबारक अली, हिंदी के लिए रामसुखी यादव, सामाजिक विषय के लिए किशोर कुमार, कला के लिए सुधीर चंद्र शर्मा, संस्कृत के लिए  वीरेंद्र यादव एवं विज्ञान विषय के लिए आजाद प्रजापति व रामनरायण मिश्रा आदि को लगाया है।
———————
इंटर में इन्हें मिली है जिम्मेदारी
इंटर के लिए हिंदी विषय में बृजेश यादव व बबीता मौर्या, गणित में अजय मिश्रा, जीव विज्ञान में अमरेंद्र शर्मा, भौतिक विज्ञान में दिनेश गुप्ता व अभिषेक पांडेय, रसायन विज्ञान में अमरनाथ विश्वकर्मा व एसके गौड़, संस्कृत में राकेश तिवारी व ज्योति सिंह तथा अर्थशास्त्र करुणेश त्रिपाठी व राजेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
——————-
बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की शंका का समाधान करने के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। विद्यार्थी अनावश्यक तनाव से बचते हुए इस व्यवस्था का लाभ उठाएं।
प्रदीप शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011383
Views Today : 94
Views Yesterday : 117
Views This Month : 1460
Total views : 23137
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -