HomeUncategorizedमदरसा बोर्ड परीक्षा कल से, आठ केंद्र पर 2227 पंजीकृत

मदरसा बोर्ड परीक्षा कल से, आठ केंद्र पर 2227 पंजीकृत

- Advertisement -

  – 14 फरवरी तक होगी परीक्षा

महराजगंज। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से मदरसा बोर्ड परीक्षा सोमवार से प्रारंभ होगी।  14 फरवरी तक होने वाली मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) एवं आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा के लिए आठ केंद्रों पर 2227 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक  मदरसा जामिया रिजविया नूरुल ओलूम महराजगंज में 258 परीक्षार्थी व मदरसा दारुल उलूम कोटवा में 218 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसी प्रकार मदरसा अहले सुन्नत बजौली में 249, मदरसा दारुल उलूम परसौनी में 278,मदरसा अरबिया अजीजिया निचलौल में 352 एवं मदरसा अल जमीयतुल सुकरौली में 84 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। मदरसा मकतब जामिया नौतनवा में 290,मदरसा अरबिया सईदुल एकमा में 291 एवं मदरसा दारुल उलूम हथियागढ में 291 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
—————————-
तीन सचल दल गठित
परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए तीन सचल दलों का गठन जिला स्तरीय अधिकारियों के नेतृत्व में हुआ है।
——————-
जिले में मदरसा बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आठ केंद्रों का निर्धारण किया गया है। निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा विभाग व प्रशासन की सारी तैयारी पूर्ण है।
तन्मय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -