आरोपियों ने युवक को बुलाकर उसकी हत्या कर दी
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी आदित्य चौरसिया की मौत प्रेम सम्बन्ध की वजह से हुई थी। पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए मृतक की प्रेमिका के पिता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक दो फरवरी को बैकुण्ठपुर निवासी आदित्य चौरसिया तिलक-एनिवर्सरी देखने के बहाने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। चार दिन बाद छह फरवरी को लेजार महदेवा गांव स्थित दुबौलिया पोखरा के पास गेहूं के खेत से उसका शव बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
तफ्तीश में खुलासा हुआ कि मृतक आदित्य का मुख्य आरोपी मथुरा गुप्ता की नाबालिग बेटी से प्रेम संबंध था। इस बात के उजागर होने से सामाजिक बदनामी की आशंका के चलते उसने अपने सहयोगी प्रदीप गुप्ता व एक बाल अपचारी की मदद से आदित्य की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को तालाब के पास गेहूं के खेत में छिपा दिया गया, ताकि घटना को दुर्घटना या गुमशुदगी का रूप दिया जा सके। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर सभी को गिरफ्तार के मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।
——————-
गिरफ्तारी करने वाली टीम में यह रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय, एसएसआई दीनबन्धु प्रसाद, एसआई रत्नेश मौर्या, अतुल सिंह, गोविन्दर यादव व अंजली राय, हेड कांस्टेबल ओमकार पासवान व अन्य पुलिसकर्मी।
