सिसवा- घुघली मार्ग पर हुई दुर्घटना
सिसवा बाज़ार(महराजगंज)।सिसवा- घुघुली मार्ग पर स्थित बौरहवा बाबा मंदिर के पास मार्ग दुर्घटना में पिता – पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा- घुघुली मार्ग पर रविवार को सुबह बौरहवा बाबा मंदिर के पास घुघुली की तरफ़ से आ रही ट्रक और मोटरसाकिल की टक्कर हो गई।मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहाँ घायल राजू रौनियार (59 )की मृत्यु हो गई। उनके पुत्र हरिश्चंद्र रौनियार ( 32 )को जिला अस्पताल भेजा गया। जहाँ इलाज के लिए ले जाते समय उनकी भी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक कोठीभार धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को क़ब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
——————–
मातम में बदला खुशी का माहौल
बताया जा रहा है कि राजू की पुत्री की आगामी 24 फरवरी को शादी थी जिसका निमंत्रण देने के लिए वे बौरहवा बाबा मंदिर में दर्शन उपरांत गोरखपुर रिस्तेदारो के यहाँ निमंत्रण देने जा रहे थे कि दुर्घटना ने उनके जीवन को समाप्त कर दिया। घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया।
