HomeUncategorizedडीएम ने किया बस स्टेशन का निरीक्षण, दिया सफाई का निर्देश

डीएम ने किया बस स्टेशन का निरीक्षण, दिया सफाई का निर्देश

- Advertisement -

– उपलब्ध व्यवस्थाओं का लिया जायजा

महराजगंज।  जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को बस स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बसों के संचालन व रख–रखाव, विश्रामालय, विभिन्न कार्यालयों, साफ–सफाई एवं यात्री सुविधाओं को देखा गया। उन्होंने कार्यालयों में सफाई अपेक्षित न होने पर कड़ी फटकार लगाई और कार्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्टेशन परिसर में साफ–सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया। उन्होंने स्टेशन परिसर की दुकानों और कैंटीन को संचालित किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। कहा कि महिला/पुरुष प्रतीक्षालय को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करें।
——————-
डीएम ने बसों की संख्या व रूट की ली जानकारी
जिलाधिकारी ने बस स्टेशन से संचालित होने वाले बसों की संख्या और रूट की जानकारी ली। संबंधित ने बताया कि महराजगंज बस स्टेशन से महराजगंज डिपो की 60 बसों सहित लगभग 100 बस गोरखपुर, फरेंदा और ठूठीबारी मार्ग पर संचालित होती हैं। उन्होंने बसों का रूट आवश्यकता के अनुरूप निर्धारित करने का निर्देश दिया। कहा कि संबंधित सुनिश्चित करें कि यात्रियों को कोई समस्या न होने पाए।
——————
इस दौरान यह रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य  अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012306
Views Today : 40
Views Yesterday : 138
Views This Month : 227
Total views : 24611
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -