HomeUttar Pradeshखेलकूद में अच्छे प्रदर्शन वाले छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित

खेलकूद में अच्छे प्रदर्शन वाले छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित

- Advertisement -
  • खेलकूद में अच्छे प्रदर्शन वाले छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित

अंबेडकरनगर ।जनपद के सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज, लारपुर में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि यहाँ पूरे वर्ष खेलकूद की गतिविधियाँ निरंतर संचालित होती हैं, जिससे विद्यार्थियों के अंदर अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम-स्पिरिट का विकास होता है। बृजराज चौधरी एवं राम सिंगार जैसे समर्पित शिक्षक क्रिकेट, वॉलीबॉल, दौड़, कूद, डिस्कस थ्रो, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों में बच्चों को नियमित प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखार रहे हैं।

वार्षिक खेल गतिविधियों के आधार पर आज जिन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें मेडल, प्रशस्ति-पत्र और शैक्षिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया। उप-प्रधानाचार्य डॉ. अजय वर्मा ने गर्व के साथ बताया कि इस विद्यालय के विद्यार्थी जनपद, मंडल ही नहीं बल्कि राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके हैं।जब विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों के हाथों से सम्मान प्राप्त किया, तो उनके चेहरों की मुस्कान बता रही थी कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। यह पहल केवल पुरस्कार देने तक सीमित नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देती है कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त पाठशाला है। विद्यालय का यह प्रयास सचमुच सराहनीय और अनुकरणीय है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012422
Views Today : 1
Views Yesterday : 23
Views This Month : 446
Total views : 24830
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -