HomeUttar Pradeshनेमपुर के रहने वाले राजेंद्र तिवारी की तहरीर पर जीआरपी चारबाग में...

नेमपुर के रहने वाले राजेंद्र तिवारी की तहरीर पर जीआरपी चारबाग में चोरी का केस दर्ज

- Advertisement -
  • नेमपुर के रहने वाले राजेंद्र तिवारी की तहरीर पर जीआरपी चारबाग में चोरी का केस दर्ज

अम्बेडकरनगर।मालीपुर थाना के नेमपुर गांव निवासी और वर्तमान समय में लखनऊ के जानकीपुरम में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद तिवारी पुत्र गया प्रसाद तिवारी की तहरीर पर मालीपुर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि वह अपनी पत्नी मंजू तिवारी के साथ 4 जनवरी को लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन से साबरमती ट्रेन से घर जा रहा था।मालीपुर रेलवे स्टेशन उतर कर घर पहुंचा।कुछ देर बाद जब बैग खोला गया तो देखा बैग साइड वाली जेब से बैग कटा हुआ था।इसमें रखा सोने चांदी का आभूषण और 50 हजार रुपए नगद और पोस्ट ऑफिस का किसान विकास पत्र अज्ञात चोर चोरी कर लिया था। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर लिया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012458
Views Today : 12
Views Yesterday : 16
Views This Month : 507
Total views : 24891
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -