HomeUncategorized150 अदद नशीले इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

150 अदद नशीले इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

- Advertisement -

– एसएसबी व कोल्हुई पुलिस की ओर से हुई कार्रवाई

महराजगंज। पुलिस उपाधीक्षक बसन्त सिंह के पर्यवेक्षण में कोल्हुई पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने ग्राम बटइडिहा के पास से एक व्यक्ति के कब्जे से 150 अदद नशीले इंजेक्शन को बरामद किया है। साथ ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस व एसएसबी 66वीं वाहिनी की टीम ने सोनौली थाना क्षेत्र के सुकरौली निवासी आमिर खान  के पास से एक प्लास्टिक के झोले में दो पन्नियों में प्रतिबन्धित नशीली दवाईया बुप्रेनोफिन 50 एम्पुल, डाइजीपाम 50 एम्पुल एवं  प्रीमिथाजिन हाइड्रोक्लोराइड 50 एम्पुल बरामद किया एवं अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।
—————————
बरामदगी करने वाली टीम में यह रहे शामिल
बरामदगी करने वाली टीम में
कोल्हुई थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी, उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह व नागेन्द्र कुमार के साथ अन्य पुलिसकर्मी एवं एसएसबी से
66 वीं वाहिनी के एएसआई अमित शर्मा के साथ ही अन्य सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012301
Views Today : 35
Views Yesterday : 138
Views This Month : 222
Total views : 24606
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -