HomeUncategorizedगुणवत्तापूर्ण नामावली तैयार करें ईआरओ : सिद्धार्थ

गुणवत्तापूर्ण नामावली तैयार करें ईआरओ : सिद्धार्थ

- Advertisement -

– विशेष रोल प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

महराजगंज। संयुक्त सचिव, सहकारिता विभाग, भारत सरकार एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के विशेष रोल प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन ने पनियरा विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत विकास खंड परतावल में मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई के लिए निर्धारित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि ईआरओ सभी प्रकरणों का सावधानीपूर्वक परीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण नामावली तैयार करें तथा राजनीतिक दलों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।
उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की सुनवाई पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण तरीके से सुनिश्चित की जाए।  सुनवाई स्थल पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित रहें तथा हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रत्येक आवेदक को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए।
इसके उपरांत विशेष रोल प्रेक्षक द्वारा जनपद में एसआईआर के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर का निरीक्षण कर प्राप्त शिकायतों, उन पर की गई कार्यवाही तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
——————–
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
उन्होंने जनपद की पाँचों विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सभी ईआरओ द्वारा विधानसभा वार अब तक की प्रगति से अवगत कराया गया। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर प्रक्रिया में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए सतत संवाद एवं समन्वय की सराहना की।
विशेष रोल प्रेक्षक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी निर्वाचक नामावली तैयार करना है। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर गहन पर्यवेक्षण, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग का अनुरोध किया।
——————-
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, सीडीओ महेंद्र सिंह, एडीएम प्रशांत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012301
Views Today : 35
Views Yesterday : 138
Views This Month : 222
Total views : 24606
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -