HomeUncategorized1561 स्वयं सहायता समूह हुए गठित, बढ़ानी होगी रफ्तार

1561 स्वयं सहायता समूह हुए गठित, बढ़ानी होगी रफ्तार

- Advertisement -

— लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिखानी होगी तेजी

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र में गठित होने वाले स्वयं सहायता समूहों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिम्मेदारों को रफ्तार बढ़ानी होगी। अब तक विभाग की ओर से 1561 समूहों का गठन किया गया है, जबकि शेष बचे लगभग ढ़ाई माह में लगभग 1500 समूहों का गठन करना जिम्मेदारों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 3054 समूहों को गठित करने का लक्ष्य निर्धारित था। जिसके सापेक्ष अभी तक महज 50 प्रतिशत ही सफलता मिली है। शेष के लिए अभी जिम्मेदारों को तीव्र गति से कार्य करना होगा।
—————————
ब्लॉकवार यह निर्धारित है लक्ष्य
बृजमनगंज में 385, धानी में 87,घुघली में 279, लक्ष्मीपुर में 235, सदर में 226, मिठौरा में 284, नौतनवा में 353, निचलौल में 520, परतावल में 327 एवं सिसवा में 358 का लक्ष्य दिया गया था। पनियरा व फरेंदा को कोई लक्ष्य नहीं मिला था।
————————-
ब्लॉकवार यह है प्रगति की स्थिति
जिले में जिन 1561 समूहों का गठन हुआ है उसमें बृजमनगंज में 115, धानी में 60,घुघली में 109, लक्ष्मीपुर में 122, सदर में 155, मिठौरा में 120, नौतनवा में 185, निचलौल में 315, पनियरा में 83, परतावल में 117, फरेंदा में 70 एवं सिसवा में 110 समूह हैं।
————————-
जिले में 1015 समूहों का ही खुला है खाता
जिले के सभी 12 ब्लॉकों में अब तक 1015 स्वयं सहायता समूहों का ही खाता खुल सका है।
————————–
जिले में समूह गठन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी ब्लॉक मिशन मैनेजर को निर्देशित किया गया है। सभी तीव्र गति से गठन कराना सुनिश्चित करें।
मोहम्मद जाकिर, उपायुक्त राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012298
Views Today : 27
Views Yesterday : 138
Views This Month : 214
Total views : 24598
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -