HomeCrimeकिशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटका मिला शव

किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटका मिला शव

- Advertisement -

– निचलौल थाना क्षेत्र के ओबरी का मामला

निचलौल (महाराजगंज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम ओबरी स्थित एक मकान में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किशोरी का शव घर के अंदर छत की कुंडी से लटका हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना निचलौल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह तथा थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति की जांच की।
बताया जा रहा है कि मृतका उक्त मकान में घर की साफ-सफाई और देखभाल का कार्य करती थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना ताजा है। फॉरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद जांच पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012366
Views Today : 8
Views Yesterday : 27
Views This Month : 324
Total views : 24708
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -