HomeUncategorizedविषम परिस्थितियों से निपटने के लिए किया गया ब्लैक आउट

विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए किया गया ब्लैक आउट

- Advertisement -

– पुलिस लाइन परिसर समेत नगर में किया गया तैयारियों का आंकलन

महराजगंज। जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से शुक्रवार की शाम को प्रकाश प्रतिबंध(ब्लैक आउट) कर आपदा में निपटने की तैयारियों का आंकलन किया गया।
जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में शुक्रवार की देर शाम लगभग एक घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप कराने के साथ ही अन्य प्रकार के प्रकाश प्रतिबंध को करते हुए आपदा के दौरान किए जाने वाले प्रबंध का पूर्वाभ्यास भी किया गया। इससे नगर के सभी 25 वार्डों में घना अंधेरा छाया रहा। वहीं सायरन की आवाज भी काफी देर तक गूंजी।
—————————-
तहसील, चिकित्सा व पुलिस विभाग के कर्मी रहे मौजूद
ब्लैक आउट का परीक्षण करनेके दौरान तहसील, चिकित्सा व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। विपरीत परिस्थितियों से निपटने का भी अभ्यास किया। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि आपदा के दौरान बचाव की जानकारी रखना सभी के लिए आवश्यक है। एसपी सोमेंद्र मीणा ने भी आपदा के समय सभी को धैर्य बनाए रखने के लिए जागरूक किया।  इस दौरान उपरोक्त विभाग के लोग मौजूद रहे।
———————-
पुलिस लाइन व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम को प्रकाश प्रतिबंध करते हुए आपदा में निपटने से सम्बंधित तैयारियों का आंकलन किया गया।
डॉ. प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012366
Views Today : 8
Views Yesterday : 27
Views This Month : 324
Total views : 24708
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -