HomeCrimeअपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने पर बल दें थाना प्रभारी: डीआईजी

अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने पर बल दें थाना प्रभारी: डीआईजी

- Advertisement -

– पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बोले डीआईजी

महराजगंज। पुलिस उप महानिरीक्षक एस चिनप्पा ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध की समीक्षा बैठक की। कहा कि क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत करने की दिशा में कार्य करें।
डीआईजी ने अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी और लव जिहाद जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। कहा कि लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाएं न हों और यदि कोई घटना घटित होती है तो उसका त्वरित अनावरण सुनिश्चित किया जाए। हत्या के मामलों की विवेचना को गंभीरता से लेते हुए गैंगस्टर, पुरस्कार घोषित अपराधियों, महिला संबंधी अपराध, अपहृता की बरामदगी तथा लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम अपहृता की बरामदगी के मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने के निर्देश दिए। गोवध निवारण अधिनियम के प्रभावी अनुपालन, थानों पर जमा वाहनों के शीघ्र निस्तारण और एनसीआरबी पोर्टल की नियमित जांच पर भी जोर दिया।
———————-
महिला सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूकता बढ़ाएं
महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डीआईजी ने मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला हेल्पडेस्क की सतत मॉनिटरिंग तथा 1090, 112, 108 और यूपी कॉप सेवाओं के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने, यूपी-112 के कॉल रिस्पांस टाइम में सुधार और सीएम डैशबोर्ड के मानकों को बेहतर करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।उन्होंने आइजीआरएस में जनपद के प्रथम स्थान पर रहने को संतोषजनक बताते हुए इसे बनाए रखने के निर्देश दिए।
———————–
परतावल में पैदल घूम कर देखी यातायात व्यवस्था
डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के साथ परतावल  में पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012368
Views Today : 10
Views Yesterday : 27
Views This Month : 326
Total views : 24710
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -