HomeCrimeस्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाकर चलाई गई गोली, बाल- बाल बचे

स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाकर चलाई गई गोली, बाल- बाल बचे

- Advertisement -

– गोली चलने के बाद सिसवा कस्बे में अफ़रा तफ़री का माहौल

सिसवा बाज़ार। स्थानीय क़स्बे के बाईपास रोड पर बुधवार की रात अज्ञात व्यक्ति की ओर से स्वर्ण व्यवसायी गोविंद सोनी पर
गोली चलाई गई। उनकी किस्मत अच्छी थी कि गोली उन्हें छूकर निकल गई। घटना के बाद कस्बे में अफ़रा तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक कस्बे के बाईपास रोड पर बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे अज्ञात व्यक्ति की ओर से कस्बे के स्वर्ण व्यवसायी गोविंद सोनी के उपर गोली चलाने को लेकर सड़क पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि गोविंद अपनी दुकान बंद कर कहीं जा रहे थे। उसी समय उनके ऊपर गोली चली। घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर तत्काल पहुंची कोठीभार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक कोठीभार धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अगल बगल लगे सीसीटीवी के माध्यम से घटना की गहनता से जांच की जा रही है।दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012368
Views Today : 10
Views Yesterday : 27
Views This Month : 326
Total views : 24710
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -