HomeCrimeतेंदुए के हमले से किशोरी की मौत, क्षेत्र में मचा कोहराम

तेंदुए के हमले से किशोरी की मौत, क्षेत्र में मचा कोहराम

- Advertisement -

: मनरेगा मजदूरों ने भगाया तेंदुआ, पर अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें

निचलौल (महराजगंज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक ग्राम बढ़या टोला गेठियहवा में शनिवार को गन्ने के खेत में तेंदुए के हमले से किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ रोष देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार किसान आबिद अली की 16 वर्षीय पुत्री शैरुन निशा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी मां के कहने पर गांव के पूरब बंधे के पास स्थित गन्ने के खेत में छिलका लाने गई थी। खेत घर से लगभग 500 मीटर दूर था। जैसे ही वह खेत के पास पहुंची, झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। करीब 3:30 बजे पास में काम कर रहे मजदूरों ने किशोरी की चीख-पुकार सुनी। मजदूरों ने शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचकर तेंदुए को भगाया और घायल किशोरी को खेत से बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शैरुन निशा चार भाइयों में इकलौती बहन थी। उसके पिता आबिद अली खेती करते हैं। भाइयों में खुर्शीद, रमजान, मैनुद्दीन और कैमुद्दीन हैं, जिनमें दो विदेश में रहते हैं जबकि दो सिलाई का काम करते हैं। मां नूरजहां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका पढ़ाई नहीं करती थी और घर के कामकाज में सहयोग करती थी।
घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और आदमखोर तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हों।

- Advertisement -

——————————-

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर जानकारी ली गई है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए तलाश तेज कर दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है कि वह सतर्क रहें।

सुनील कुमार राव, वन क्षेत्राधिकारी

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -