– एसएसबी व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई बरामदगी
महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के संपत्तिहां चौकी के पास एसएसबी 66वीं बटालियन व पुलिस की संयुक्त टीम ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से 18 किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
एसएसबी व पुलिस की ओर से संपतिहा में वाहनों की जांच की जा रही थी। वहां से गुजरने वाले स्विफ्ट डिजायर को रोककर उसकी जांच की गई तो उसके सीएनजी सिलेंडर में 38 पैकेट संदिग्ध वस्तु बरामद हुई। जब उसको खुलवाकर देखा गया तो प्रारंभिक तौर पर उसमें लगभग 18 किलोग्राम चरस पाया गया। चरस के साथ पकड़ा गया हेमंत सिंह उर्फ टुन्नु सिंह निवासी भरतपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर का रहने वाला है।
———————-
संपतिहा चौकी के पास वाहनों की जांच के दौरान वाहन में 18 किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
