HomeUncategorizedगन्ने के खेत से 25 लाख से अधिक कीमत की चाइनीज ई-सिगरेट...

गन्ने के खेत से 25 लाख से अधिक कीमत की चाइनीज ई-सिगरेट बरामद

- Advertisement -

– बरामद ई सिगरेट को कब्जे में लेकर कस्टम ने कार्रवाई शुरू की

ठूठीबारी (महराजगंज)।

- Advertisement -

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भरवलिया पुल के समीप गन्ने के खेत से भारी मात्रा में चाइनीज ई-सिगरेट (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट) बरामद की। जिसकी कीमत 25 लाख से अधिक  आंकी गई है। पुलिस ने बरामद ई सिगरेट को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पुलिस को तस्करी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान भरवलिया पुल के समीप गन्ने के खेत में छिपाकर रखी गई ई-सिगरेट की खेप बरामद हुई। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि यह खेप सीमा पार से अवैध रूप से लाई गई थी और इसे स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने मौके से कुल 1597 पीस ई-सिगरेट जब्त की, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1600 रुपये प्रति पीस बताई जा रही है।  पुलिस द्वारा बरामद सभी ई-सिगरेट को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ठूठीबारी को सुपुर्द कर दिया गया है।

इस दौरान यह रहे मौजूद :-

इस पूरी कार्रवाई में लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी के उपनिरीक्षक मनीष पटेल के साथ टीम में कांस्टेबल दीपक, प्रमोद, अनुज और सुनील शामिल रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -