– सदर कोतवाली में तैनात है दरोगा
आनंदनगर(महाराजगंज)। एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने सदर कोतवाली में तैनात दरोगा मोहम्मद अशरफ को 50हजार घूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उससे फरेंदा थाने में पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 बैच के उपनिरीक्षक मोहम्मद अशरफ सदर कोतवाली में दिसंबर 2022 में तैनात हुए थे। एक मुकदमे में धारा कम करने की एवज में उन्होंने वादी व पकड़ी खुर्द निवासी सईदुल्ला से 50 हजार की रकम मांगी। वादी ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम को दिया। इसके बाद टीम की ओर से बिछाए गए जाल में दरोगा फंस गया। निरीक्षक शिवमनोहर के नेतृत्व वाली टीम ने आरोपी दारोगा को शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे पवन स्वीट हाउस के सामने के पास से रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। उक्त राशि बरामद करते हुए गिरफ्तार दरोगा से फरेंदा कोतवाली मे पूछताछ की जा रही है।
