HomeCrimeजंगल में लकड़ी बीनने गई किशोरी को बाघ ने बनाया निवाला

जंगल में लकड़ी बीनने गई किशोरी को बाघ ने बनाया निवाला

- Advertisement -

– घटना के बाद गांव में व्याप्त है दहशत

निचलौल, महराजगंज। सोहगीबरवा वन क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जंगल में लकड़ी बीनने गई 14 वर्षीय किशोरी गुड्डी चौधरी की बाघ के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -

शुक्रवार दोपहर हुई घटना
जानकारी के अनुसार सोहगीबरवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली गुड्डी चौधरी शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी सहेलियों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। शाम होने पर उसकी सभी सहेलियां घर लौट आईं, लेकिन गुड्डी के घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

शनिवार सुबह मिला क्षत-विक्षत शव

शनिवार सुबह करीब आठ बजे सोहगीबरवा जंगल के भीतर गुड्डी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी भयावह थी कि देखने वालों की रूह कांप गई। बताया जा रहा है कि जंगली जानवर ने उसके शरीर के कई हिस्से कर दिए थे। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि हमला बाघ ने किया है।

वन विभाग में मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की सक्रियता पहले से थी, इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

ग्रामीणों में आक्रोश, मुआवजे की मांग
घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और जंगल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सोहगीबरवा के थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012373
Views Today :
Views Yesterday : 31
Views This Month : 347
Total views : 24731
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -