HomeUttar Pradeshयूपी के भदोही में मुठभेड़ में घायल अपराधी कोर्ट में पेशी के...

यूपी के भदोही में मुठभेड़ में घायल अपराधी कोर्ट में पेशी के बाद भाग निकला

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के भदोही में कथित तौर पर सुरक्षा चूक के कारण पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 25,000 रुपये का इनामी अपराधी अदालत में पेशी के बाद भाग गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को हुई इस घटना को लेकर दो उप निरीक्षकों और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान औराई थाना क्षेत्र के उगापुर नहर के पास पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ मुठभेड़ के बाद प्रयागराज जिले के शिवम भारती (19) और उसके सहयोगी मोनू तिवारी (22) को गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि दोनों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाबी कार्रवाई में शिवम के बाएं पैर में गोली लग गई।

मांगलिक ने कहा कि शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में शाम को अदालत में पेश किया गया। पुलिस वाहन में ले जाते समय वह घायल होने के बावजूद भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि देर रात तक उसका पता नहीं चला और पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार, उसे अदालत में पेश करने वाले कर्मियों ने शुरू में भागने की बात छिपाई और बाद में मामला सामने आया।

घटना के बाद, कथित लापरवाही के लिए दो उप-निरीक्षकों और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ ज्ञानपुर सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और लूट समेत 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012346
Views Today : 2
Views Yesterday : 102
Views This Month : 291
Total views : 24675
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -