HomeUttar Pradeshश्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक संपन्न, कार्यक्रम को सफल कार्यक्रम...

श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक संपन्न, कार्यक्रम को सफल कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करने की हुई चर्चा

- Advertisement -
  • श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक संपन्न,

  • कार्यक्रम को सफल कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करने की हुई चर्चा।

टांडा (अंबेडकरनगर) श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति टांडा की बैठक झारखंडी मंदिर परिसर छज्जापुर में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य शारदीय नवरात्र पर्व पर दुर्गा पूजा कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराना रहा। इस मौके पर महासमिति के पदाधिकारी, विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, महामंत्री और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में सुरक्षा, साफ-सफाई, सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सभी समितियों ने मिलकर एकजुट होकर पर्व को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए महासमिति के अध्यक्ष विशाल मांझी ने कहा कि शारदीय नवरात्र हमारी आस्था और संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है। टांडा में कई दशकों से मनाया जा रहा है दुर्गा पूजा की परंपरा को भव्यता और अनुशासन के साथ निभाना हमारी जिम्मेदारी है। इस बार भी पूरे उत्साह और एकजुटता से पर्व का आयोजन किया जाएगा।”

- Advertisement -

वहीं महासमिति के महामंत्री दिनेश मौर्य ने कहा कि दुर्गा पूजा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। सभी समितियों का समन्वय और सहयोग ही इस पर्व की सफलता की कुंजी है। प्रशासन और स्थानीय लोगों के साथ तालमेल बैठाकर हम सभी कार्यक्रमों को सुरक्षित और गरिमामयी ढंग से सम्पन्न करेंगे।

बैठक में महासमिति के संतोष अग्रवाल, अनिल कन्नौजिया, विनोद मांझी, दिनेश चौरसिया, अप्पू सोनी, जंग बहादुर कन्नौजिया, दशरथ मांझी, सुरजीत मद्धेशिया, शैलेश यादव, राम मिलन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही, कस्बे व आसपास की दुर्गा पूजा समितियों — काली चौरा, अलीगंज, हनुमानगढ़ी, रसूलपुर, धौरहरा, छज्जापुर, कस्बा पश्चिमी, ईदगाह आरखापुर, फत्तूपट्टी, छज्जापुर दक्षिण, पुराना रामलीला, छोटी बाजार आदि समितियों के अध्यक्ष और महामंत्री भी बैठक में शामिल हुए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012443
Views Today : 1
Views Yesterday : 25
Views This Month : 480
Total views : 24864
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -