- Advertisement -
छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज
टांडा (अंबेडकरनगर) टांडा कोतवाली अंतर्गत मुबारकपुर मोहल्ले की एक युवती ने युवक पर छेड़छाड़, शादी का झांसा देने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता ने टांडा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2016 में जब वह दिल्ली साइंस एकेडमी मुबारकपुर में कक्षा 7 की छात्रा थी, तभी से रसूलपुर निवासी तौसीफ अहमद पुत्र फिरोज अहमद उसे रास्ते में छेड़ता था और बात करने की कोशिश करता था। लगातार दबाव बनाने पर उसने शादी का भरोसा भी दिलाया। उस वक्त प्रार्थिनी नाबालिग थी और उसकी बातों में आ गई।
- युवती का आरोप है कि तौसीफ अहमद अक्सर उससे अकेले मिलने की कोशिश करता और शारीरिक छेड़छाड़ करता था। बालिग होने के बाद जब शादी की बात की तो 17 जून 2025 को तौसीफ ने अपनी मां को रिश्ता लेकर भेजा, जिस पर दोनों परिवारों में सहमति भी बनी। रिश्ता तय होने बाद तौसीफ ने इसके बाद कई बार शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया, लेकिन जब उसने इंकार कर दिया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी तक दी। इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली टांडा में प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हो गया है ।
- Advertisement -
