HomeNationalकानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट में पार्वती ऐसोसिएट्स ने सैम इंडिया बिल्टविल प्रा0 लि0...

कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट में पार्वती ऐसोसिएट्स ने सैम इंडिया बिल्टविल प्रा0 लि0 पर लगाए भुगतान न देने का आरोप

- Advertisement -
  • धोखा धड़ी कर लगभग 10 करोड़ का भुगतान दो वर्षों से नहीं किया गया

लखनऊ। कानपुर मेट्रो के लिए सैम इंडिया बिल्टविल प्राइवेट लिमिटेड मेट्रो स्टेशन बनाने के लिए रेल कॉर्पोरेशन द्वारा ठेका दिया गया था। जिसमे पार्वती ऐसोसिएट्स द्वारा सब कांट्रैक्टर के तौर पर काम किया गया।पार्वती ऐसोसिएट्स का आरोप है सैम इंडिया बिल्टविल प्राइवेट लिमिटेड ने धोखा धड़ी की नियत से कागजी में हर फेर किया लगभग 10 करोड़ का भुगतान दो वर्षों से नहीं किया गया जबकि सैम इंडिया बिल्टविल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा काम पूरा होने का सत्यापन भी मेट्रो द्वारा किया जा चुका है । पार्वती ऐसोसिएट्स पर लगातार जीएसटी और सब वेंडरों का दबाव बढ़ रहा है जिसके चलते वेंडर केबल व पाइप लाइन उखाड़ने की धमकी दे रहे है।

पार्वती ऐसोसिएट्स ने पत्र लिख कर सारी मशीन से केबल उखाड़ने की सूचना यूपी मेट्रो कॉर्पोरेशन को दे दी है।
प्रबन्ध निदेशक यूपी मेट्रो को लिखे गये पत्र में पार्वती एसोसिएट ने पूरे प्रकरण का विस्तार से हवाला दिया है कि किस तरह से सैम इंडिया बिल्टविल प्राइवेट लिमिटेड ने उच्च अधिकारियों द्वारा आदेश देने के बाद भी भुगतान नही किया और लगातार दो वर्षें से नये नये बहाने बनाते रहे हैं।

- Advertisement -

कानपुर मेट्रो के लिए सैम इण्डिया बिल्टविल प्रा० लि० को मेट्रो स्टेशन बनाने के लिए मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा ठेका दिया गया था और मे० पार्वती एसोशिएट्स एम०एस०एम०ई० कम्पनी ने सब-कान्ट्रेक्टर के रूप में दिनांक 11.04.2022 से अगस्त 2024 तक कार्य किया, किन्तु सैम इण्डिया बिल्टविल प्रा० लि० द्वारा धोखाधड़ी और ठगी करने के नियत से कागजातों में हेर-फेर करते हुए रू0 10.00 करोड लगभग का अबतक भुगतान नहीं किया गया और उ०प्र० मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा दिनांक 11.09.2024 को पत्र भेजते हुए संविदा की शर्त 4.5 एवं 3.5 का उल्लेख करते हुए रू0 10.00 करोड़ लगभग का भुगतान 15 दिन के अंदर करने को कहा गया था। सैम इण्डिया के निदेशक एवं प्रतिनिधि डी० के० शर्मा, मेट्रो रेल कारपोरेशन तथा थर्ड पार्टी संस्था द्वारा दिनांक 28.08.2024 को सम्पूर्ण कार्य करने का सत्यापन भी कर दिया गया है।

विदित हो कि माह फरवरी 2025 में निदेशक वर्क्स सी०पी०सिंह की मौजूदगी में सैम इण्डिया के प्रतिनिधि डी०के० शर्मा एवं र्थड पार्टी सिस्टा के प्रतिनिधि मनीष पाण्डेय को उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया था कि मार्च 2025 में इनका भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

सैम इण्डिया द्वारा मेट्रो रेल कारपोरेशन के पत्र दिनांक 11.09.2024 के क्रम में कोई भुगतान नहीं किया गया, जिससे मे० पार्वती एसोशिएट्स का रू0 10.00 करोड़ लगभग के साथ-साथ सम्पूर्ण राशि का ब्याज एवं जीएसटी के अतिरिक्त देनदारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।

पत्र मंे पार्वती एसोसिएट ने बताया है कि मेरे प्रार्थना पत्र दिनांक 05.05.2025 में आपसे अनुरोध किया गया कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा सैम इण्डिया बिल्टविल प्रा० लि० के भुगतान को रोका जाए लेकिन उनका कोई भी भुगतान नहीं रोका गया उसके उपरान्त भी उनको लगातार भुगतान किया जा रहा है। परन्तु सैम इण्डिया ने मे० पार्वती एसोशिएट्स का कोई भी भुगतान/जी०एस०टी० तक का पेमेन्ट नहीं किया गया। उपरोक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत मेरी स्थिति खराब होती जा रही है मुझे सबवेण्डरों से साईट से केबिल. पाईप लाईन खोद के ले जाने की धमकियों मिल रही है। जिससे हम मानसिक/आर्थिक रूप से परेशान हो चुके हैं।

अतः सैम इण्डिया से जब भी भुगतान के लिए कहा जाता है तो नए-नए बहाने बनाकर भ्रमित करते रहते हैं और उनके द्वारा कहा गया कि आप अपना सामान ले जाओ जो साईट पर लगाया है हम कोई भी भुगतान नहीं करेंगे।
पत्र में यह भी कहा गया है कि आपको संज्ञानित कराना है विवश होकर सभी सब वेण्डरों के साथ यह निर्णय लिया गया है कि कानपुर में मेट्रो के लिए जहाँ-जहाँ केबिल व पाइप इत्यादि डाली गयी है उसे वापस करानाध्हटाने ध् उखाड़ने दिया जाए और इस कार्य में जो भी क्षति मेट्रो रेल कारपोरेशन की होगी उसकी भरपायी संबंधित ठेकेदार/कार्यदायी संस्था सैम इण्डिया बिल्टविल प्रा० लि० द्वारा करायी जाये।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -