HomeUttar Pradeshगांवों में चौपाल लगाकर पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को किए जागरूक

गांवों में चौपाल लगाकर पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को किए जागरूक

जलालपुर,अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली की महिला पुलिसकर्मियों ने गांव गांव चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक करने और उनके अधिकार बताने का सिलसिला जारी रखा है।इसी कड़ी में उपनिरीक्षक ममता के नेतृत्व में माधवपुर गांव में चौपाल लगाई गई। उपनिरीक्षक ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार शसक्त नारी समृद्ध प्रदेश की थीम पर काम कर रही है। मिशन शक्ति में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने महिलाओ को मूल धारा में जोड़ने के लिए घर की मुखिया की जिम्मेदारी दी।किसी भी परेशानी के समय विमेन पावर लाइन 1090 पर जानकारी साझा की जा सकती है।

यदि महिला युवती अपना नाम पता गोपनीय रखना चाहती है तो उसे गोपनीय रखा जाएगा।इसी ढंग से गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए 102 नंबर काल की जा सकती है।कुछ ही मिनट में एंबुलेंस पहुंच जाएगी जो निःशुक्ल है। जरूरत पड़ने पर 1098,181,112 पर काल कर मदद ली जा सकती है। वर्तमान समय में साइबर अपराधी धोखाधड़ी कर लोगों को कंगाल कर रहे है। साइबर अपराधी फोन कर अपने को पुलिस का अधिकारी आदि बता रूपए की मांग कर रहे है।बैंक, राशन , गैस विभाग के अधिकारी बन केवाईसी के नाम पर ठगी की जा रही है।ऐसे साइबर अपराधियो से सावधान रहने की जरूरत है। चौपाल में सिपाही स्मिता, शिल्पी आदि मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular