HomeUttar Pradeshनपं अध्यक्ष राजेसुल्तानपुर के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा, एसडीएम को सौंपा...

नपं अध्यक्ष राजेसुल्तानपुर के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके समर्थकों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध शोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और गलत आरोप का मामला तुल पकड़ रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद साहब के साथ आलापुर तहसील के सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी आलापुर को मांग पत्र दिया जिसमें पदाधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। मामला नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर का है जहां के अध्यक्ष विनोद प्रजापति और उनके समर्थकों पर जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है।

विदित हो कि चार दिन पहले भ्रष्टाचार की शिकायत पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी जांच अधिकारियों के साथ नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपमानित किया और जबरिया कुर्सी पर बैठ गए। मुद्दा तुल पकड़ने के बाद शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति अपने समर्थकों के साथ वसुधा सिंह स्मारक के पास धरना प्रदर्शन करने लगे।लगभग 5 घंटे के धरना प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया था। किंतु इसी दौरान शोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध अनुचित टिप्पणी वायरल हो गई।

इसी से नाराज गोविंद साहब मंडल अध्यक्ष विनय पांडेय, मंडल अध्यक्ष रामनगर नीरज सोनी, मंडल अध्यक्ष जहांगीरगंज अरविंद उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया ने उपजिलाधिकारी को दिए गए मांग पत्र में लिखा है कि बीते चार दिनों से नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति विभिन्न शोशल मीडिया प्लेटफार्म और समाचार पत्रों में अनर्गल गलत आरोप लगाकर जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी और भाजपा की छवि धूमिल की जा रही है।

विनोद प्रजापति के सहयोगी उमेश वर्मा पुत्र दयाराम की आईडी से लगातार जिलाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। अभद्र टिप्पणी से संगठन और समर्थकों में भारी रोष है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से निवेदन किया है कि उक्त शोशल मीडिया और अन्य तथ्यों की जांच किया जाय यदि प्रकरण सही मिलता है तो नगर अध्यक्ष विनोद प्रजापति और उनके समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने की कृपा करें।अब देखना यह होगा कि आगे क्या होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular