HomeUttar Pradeshमिशन शक्ति के तहत बालिकाओं और महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं और महिलाओं को किया गया जागरूक

- Advertisement -
  • मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं और महिलाओं को किया गया जागरूक

टांडा (अंबेडकरनगर) मिशन शक्ति के पांचवें चरण में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं तथा बालिकाओं ने मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना। टांडा कोतवाली परिसर में कोतवाल दीपक सिंह के नेतृत्व में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में शिरकत की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम के तहत अपने संबोधन से बालिकाओं को जागरूक कर उनके सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वर्चुअल कार्यक्रम के समापन के बाद कोतवाल ने बालिकाओं को उनके सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि यदि महिला संबंधित अपराधों पर पीड़िता को चुप रहने के बजाय सीधे पुलिस हेल्पलाइन नंबर तथा स्थानीय थाने पर शिकायत करनी चाहिए। 20वीं शदी में अधिकतर महिलाएं व बालिकाएं शिक्षित हो गई है। शिक्षा के बिना स्वस्थ समाज की परिकल्पना करना मुश्किल होती है। शिक्षित महिलाएं ही महिला संबंधित अपराधों के खिलाफ आवाज उठाकर आरोपियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाती है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -