-
11000 हाई टेंशन तार आबादी के बीच से हटाने की मांग।
टांडा (अंबेडकरनगर) टांडा के मोहल्ला मीरानपुरा (रौजा) के नागरिको ने उपजिलाधिकारी टांडा को शिकायती पत्र देकर लोकतन्त्र सेनानी हाजी मंसूर के मकान के बगल से गये 11 हजार वोल्टेज के हाईटेन्शन तार को हटाकर केबिलयुक्त तार लगाने की मांग की है ।
उपजिलाधिकारी टांडा को दिये गये शिकायती पत्र में मोहल्ले के लोगो ने बताया कि दिनांक 19 सितम्बर 2025 दिन शुक्रवार समय लगभग 3 बजे वारिश हो रही थी तभी लोकतन्त्र सेनानी हाजी मन्सूर के मकान से रोने एवं चिल्लाने की आवाज पर मोहल्लावासी बाहर निकाले देखा कि तार में लगी लकड़ी की फट्टी टूटकर जल रही है. एवं हाईटेन्शन तार दग रहा है तथा मकान की ऊपरी मंजिल में हाईटेन्शन करन्ट दौड़ रहा है।
आनन फानन फोन द्वारा बिजली आपूर्ति बंद करवायी गयी अन्दर जाकर देखा गया तो चार लोगो को करंट लगने से चिल्ला रहे हैं फौरन उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टाण्डा पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार हुआ पूरे मामले में विद्युत विभाग की लापरवाही एवं उदासीनता सामने आई जबकि आवादी में मकानों से सटाकर या मकानों के ऊपर से हाईटेन्शन तार नहीं जाना चाहिए।
अगर जाये तो गार्डिंग या केबल युक्त हाईटेन्शन तार लगाकर ले जाये परन्तु विद्युत विभाग ने ऐसा नहीं किया विद्युत विभाग की लापरवाही एवं उदासीनता के कारण एक लोकतन्त्र सेनानी का मकान मौत का कुआ बन गया था परन्तु मोहल्ला के लोगो की सक्रियता के कारण चार जिन्दगियों बच गई. विद्युत विभाग की लापरवाही एवं उदासीनता के कारण कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन तथा विद्युत विभाग की होगी।
शिकायत करने वालो में हाजी मंसूर अहमद,रईश अहमद अंसारी, मोहम्मद अहमद, सनाउल्लाह,मकसूद अहमद,करीम, अन्नू, मोहम्मद अहमद, रामकुमार, मोहम्मद निजाम, मोहम्मद गुलाम आदि रहे ।
