जलालपुर, अंबेडकरनगर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को शिवाला मंदिर पक्का घाट पर स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की। आयोजन का संयोजन विकास निषाद और सोनू गुप्ता ने किया।

कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और घाट क्षेत्र की साफ-सफाई की। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाजसेवा का प्रतीक है। पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलेगा।
अवध क्षेत्र भाजपा के क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर ने कहा कि स्वच्छता और पौधरोपण से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। धार्मिक स्थलों की स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण भी सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, दुर्गेश गुप्ता, विक्की गौतम, बब्लू त्रिपाठी, विनय मिश्र, रामवृक्ष भार्गव, विक्की विश्वकर्मा, जीत बहादुर यादव, हरिश्चंद्र राजभर, आकाश अग्रहरि, दुर्गेश अग्रहरि, अनिल राजभर समेत बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
