HomeUttar Pradeshपत्नी और सालों पर युवक की हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

पत्नी और सालों पर युवक की हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

- Advertisement -
  • पत्नी और सालों पर युवक की हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली टांडा क्षेत्र के पुन्थर झील के पास रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले में रस्सी बंधी हुई थी। परिजनों ने उसकी पत्नी और सालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक मोहम्मद अनीस अहमद पुत्र जहीर अहमद निवासी रसूलपुर, मुबारकपुर (थाना कोतवाली टांडा) कबाड़ बीनने का काम करता था। रविवार सुबह करीब 7 बजे उसका शव पुन्थर झील के पास चकमार्ग किनारे एक खाली खेत में पड़ा मिला। गले में रस्सी बंधी हुई थी।मृतक के भाई रईश अहमद ने बताया कि अनीस की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हिना फातिमा पुत्री स्व. मोहम्मद जमील अहमद निवासी रजानगर प्यारेपुर से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं—एक बेटा मोहम्मद सगीर (7 वर्ष) और तीन बेटियां शबीहा एरम (9 वर्ष), सबीना खातून (4 वर्ष) व मदीना खातून (1 वर्ष)। रईश अहमद के अनुसार, अनीस पिछले कई वर्षों से नशे का आदी था और अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। इसी विवाद को लेकर पत्नी हिना अक्सर अपने मायके चली जाती थी।

- Advertisement -

परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना से एक दिन पहले हिना फातिमा अपने भाइयों मोहम्मद शाहिद उर्फ मोनू और मोहम्मद आरिफ पुत्रगण स्व. जमील अहमद, निवासी प्यारेपुर खास, के साथ अनीस को अपने साथ लेकर गई थी। उसी दौरान तीनों ने मिलकर रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी मय हमराह पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012458
Views Today : 12
Views Yesterday : 16
Views This Month : 507
Total views : 24891
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -