HomeUttar Pradeshमुखबिर की सूचना पर चार शातिर चोर उपकरणों के साथ गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर चार शातिर चोर उपकरणों के साथ गिरफ्तार

- Advertisement -

कोतवाली पुलिस मुखबिर की सूचना पर चार शातिर चोरो उपकरणों के साथ किया गिरफ्तार।

टांडा ( अंबेडकरनगर) प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के निर्देशन में पुलिस टीम ने चार अभियुक्तों को चोरी किए गए उपकरणों सहित गिरफ्तार कर लिया। सभी को मुखबिर की सूचना पर चक मकदूमपुर से हाईवे जाने वाले खड़ंजे मार्ग पर रविवार तड़के करीब 2:45 बजे पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आकाश (20) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद, अमन (21) पुत्र मो. इकबाल, मो. शाहिल (19) पुत्र मो. शमीम और मो. तौसीफ (26) पुत्र मो. तौफीक शामिल हैं। सभी निवासी सकरावल, थाना कोतवाली टांडा के रहने वाले बताए गए हैं।पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया, जिसमें एक काले रंग का सीपीयू (एचसीएल कंपनी), एक सीपीयू (इंटेक्स कंपनी), एक मॉनिटर (सैमसंग कंपनी, मॉडल B1930N), एक मॉनिटर (एसर कंपनी, मॉडल H163HQ), दो की-बोर्ड, दो माउस और छह केबलें शामिल हैं। बरामदगी की पुष्टि कर सामान को सील कर मालखाने में जमा कराया गया।
कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का न्यायालय चालान कर दिया गया है

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -