HomeUttar Pradeshविखं कटेहरी दफ्तर में तैनात संविदा कर्मी एंटी करप्शन टीम के हाथों...

विखं कटेहरी दफ्तर में तैनात संविदा कर्मी एंटी करप्शन टीम के हाथों रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

- Advertisement -
  • विखं कटेहरी दफ्तर में तैनात संविदा कर्मी एंटी करप्शन टीम के हाथों रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अंबेडकर नगर। जिले की विकासखंड कटेहरी दफ्तर में तैनात संविदा कर्मचारियों को एंट्री कलेक्शन टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एंटी करप्शन टीम की कार्यवाही से जिधर- देखिए वहीं उसके भ्रष्टाचार और एक विधायक का चेला होने की चर्चा जोरों पर शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को एंटी करप्शन टीम विकास खंड कटेहरी दफ्तर पहुंच गई और उक्त संविदा कर्मचारी से किसी जरूरतमंद द्वारा तयशुदा रकम अदा करने के दौरान उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। देखते ही देखते दफ्तर में विकास खंड क्षेत्र से आए ऐसे लोग जिनके अपने कार्य थे, लोग वहां इकट्ठा हो गए और यह कहते नजर आए कि जब से यहां विवेक सिंह को संविदा के रूप में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनाती की गई है उनके द्वारा किसी भी कार्य में बगैर सुविधा शुल्क लिए फाइलों को अग्रसारित नहीं किया जाता रहा है।

- Advertisement -

लोग यह भी कहने में कोई कोर- कसर नहीं छोड़े की इसके मनोबल को बढ़ाने में कहीं न कहीं विकासखंड के अधिकारियों की भी अहम भूमिका रही, जो उनके नाजायज कमाई का रहा है जिनके इशारे पर वह बेखौफ घूसखोरी कर रहा था। कई प्रधानों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस संविदा कर्मचारी के खिलाफ कई बार मौखिक व लिखित शिकायतें भी की गई है किंतु वह एक विधायक का चेला होने के चलते सभी शिकायतें ठंडा बस्ती में चली जाती रही। एंटी करप्शन की इस कार्यवाही से समूचे विकास खंड क्षेत्र में चर्चा का बाजार काफी गर्म है। टीम द्वारा संविदा कर्मी को पकड़ कर अहिरौली थाना और फिर वहां से गोरखपुर के लिए ले जाना बताया जा रहा है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -