HomeUttar Pradeshएनटीपीसी टांडा के परियोजना प्रमुख के साथ मीडिया प्रतिनिधियों की वार्ता सम्पन्न

एनटीपीसी टांडा के परियोजना प्रमुख के साथ मीडिया प्रतिनिधियों की वार्ता सम्पन्न

- Advertisement -

टांडा (अम्बेडकर नगर)एनटीपीसी टाण्डा परियोजना के सप्तरंग क्लब में टांडा एवं विद्युत नगर के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ परियोजना प्रमुख श्री जयदेव परिदा की वार्ता सम्पन्न हुई। इस वार्ता में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने एनटीपीसी-टाण्डा में विद्युत उत्पादन तथा पर्यावरण से सम्बन्धित विषयों पर सवाल जवाब किये। इस अवसर पर महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) श्री राम नारायण त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (अनुरक्षण) श्री प्रमोद कुमार गोयल, अपर महाप्रबंधक (मा0संसा0) श्री रजनीश कुमार खेतान, अपर महाप्रबंधक (पी एंड एस) श्री मयंक सक्सेना एवं अन्य विभागाध्यक्षगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री ऋषभ जायसवाल, उपमहाप्रबंधक (योजना एवं प्रणाली) द्वारा एनटीपीसी टांडा परियोजना पर आधारित एक परिचयात्मक प्रस्तुति की गई। इसके पश्चात नैगमिक सामाजिक दायित्व एवं एन एफ एन दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की गतिविधियों पर आधारित लघु फिल्म की भी प्रस्तुति की गई।

वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख श्री परिदा ने कहा की एनटीपीसी टांडा को सदैव आप सभी का सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग मिलता रहा है। उन्होने मीडिया प्रतिनिधियों की मुक्तकंठ से सराहना की, जिन्होनें टांडा परियोजना की रचनात्मक एवं कल्याणकारी गतिविधियों को प्रचार माध्यमों से सदैव जनसामान्य तक पहुंचाने में प्राथमिकता दी है। वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के सभी प्रश्नों का जबाब देते हुए श्री परिदा ने बताया कि हम निर्बाध विद्युत उत्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं|

इस अवसर पर उन्होने अपने नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत किए गए कार्यों की चर्चा करतें हुए बताया की परियोजना के आस-पास के ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिये कई प्रभावशाली योजनाओं के तहत एनटीपीसी टांडा पूर्णनिष्ठा एवं लगन से कार्य किया है, जिससे आस-पास के ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आया है।

धन्यवाद ज्ञापन अपर महाप्रबंधक (मा0संसा0) श्री रजनीश कुमार खेतान ने किया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ प्रबंधक (मा0संसा0) श्री नवीन अनमोल हेरेंज एवं संचालन जनसंपर्क अधिकारी वरुण सोनी द्वारा किया गया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012458
Views Today : 12
Views Yesterday : 16
Views This Month : 507
Total views : 24891
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -