HomeUttar Pradeshमिशन शक्ति के तहत छात्राओं को टांडा कोतवाल ने किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को टांडा कोतवाल ने किया जागरूक

- Advertisement -
  • मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को टांडा कोतवाल ने किया जागरूक

टांडा (अंबेडकरनगर) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिकंदराबाद टांडा में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शकुंतला देवी ने की। कार्यक्रम में कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानून के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा आज की बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

उन्हें किसी भी परिस्थिति में खुद को असहाय नहीं समझना चाहिए। पुलिस हमेशा आपकी सुरक्षा और मदद के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत 112 या 1090 पर शिकायत करें। प्रधानाचार्या श्रीमती शकुंतला देवी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को न केवल शिक्षित करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना भी है। छात्राओं को समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किए तथा आत्मरक्षा के गुर भी सीखे। अंत में कोतवाल ने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी उपयोगी जानकारी देकर सतर्क रहने का संदेश दिया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011531
Views Today : 4
Views Yesterday : 96
Views This Month : 1705
Total views : 23382
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -