HomeUttar Pradeshभवन निर्माण के दौरान हाई वोल्टेज करेंट की चपेट में आए मजदूर...

भवन निर्माण के दौरान हाई वोल्टेज करेंट की चपेट में आए मजदूर की झुलसकर मौत

- Advertisement -
  • भवन निर्माण के दौरान हाई वोल्टेज करेंट की चपेट में आए मजदूर की झुलसकर मौत

अम्बेडकरनगर।घर निर्माण में लगा मजदूर हाइवोल्टेज करंट की चपेट में आने से झुलस गया।पिता को बचाने दौड़ा मजदूर पुत्र को करंट ने झटक दिया जिससे वह चपेट में आने से बच गया। आननफानन में मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना जैतपुर थाना के सरैया गांव में घटित हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शेखपुरा पलिवारी गाँव निवासी मजदूर सुक्खू उम्र 60 अपने पुत्र के साथ सरैया गांव निवासी जीतेन्द्र दुबे के घर मजदूरी करने गया था। शनिवार को वह सरिया को सीधा कर रहा था।

इसी दौरान सरिया का ऊपर का हिस्सा हाइवोल्टेज तार के संपर्क में आ गया।तेज करंट तार के संपर्क में आते ही मजदूर उससे चिपक गया।पिता को बचाने दौड़ा पुत्र हरिराम करंट के झटका से दूर जाकर गिर गया और वह बच गया।निर्माण कार्य में लगे अन्य मजदूर और मिस्त्री डंडा से उसे अलग किया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर जलालपुर लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर गांव में मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

010445
Views Today : 13
Views Yesterday : 117
Views This Month : 974
Total views : 21326
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -