HomeUttar Pradeshन्यायालय के आदेश पर टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहरोजपुर में खुदी...

न्यायालय के आदेश पर टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहरोजपुर में खुदी महिला की कब्र भेजा गया पोस्टमार्टम के लिये!

- Advertisement -

टांडा (अम्बेडकर नगर ) कोतवाली टांडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिहरोजपुर निवासी सलमान शेख के साथ शाहगंज जनपद जौनपुर निवासी नाज़नीन बानो पुत्री स्वर्गीय जहूर का 12 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था ।जिनसे बच्चे भी है जिनकी तीन माह पूर्व मृत्यु हो गई थी वही मृत्यु के बाद परिजनों का आरोप है की उनकी पुत्री को जहर देकर मारा गया है साथ ही उनका आरोप है की उन्होंने इस सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज कराने का काफी प्रयास किया लेकिन एफआईआर नहीं दर्ज की गई.

जिसके उपरांत उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया वही तीन माहीने बाद न्यायालय के आदेश पर आज बुधवार दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को मजिस्ट्रेट और टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी और पुलिस बल की मौजूदगी ग्राम फिरोजपुर गांव में स्थित कब्र को खोदकर शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जहा एक तरफ मृतका नाज़रीन बानो की बहन का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसको प्रताणित करते थे जिसके सम्बन्ध में मृतका द्वारा कई बार शिकायत भी दर्ज कराई गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई जहां उसके ससुराल वालो ने उसे ज़हर देकर उसकी हत्या कर दी.

- Advertisement -

बहरहाल जो कुछ भी हो यह तो जांच का विषय है जांच होने के बाद तत्वों सामने आयेगा ही वही मृतका नाजरीन बानो के पति सलमान शेख द्वारा बताया गया की मृतका कि किडनी खाराब थी जिसका इलाज चल रहा था 12 बार उसकी डायलेसिस कराई गई जिसकी किडनी ट्रांसपेरेंट के लिए मृतका की बहन किडनी देने के लिए बातचीत हुई थी और जब कागज़ी प्रक्रिया पूरी हो गई तो उसने किडनी देने से मना कर दिया जिसके बाद किडनी ट्रांसपेरेंट के लिए उसके पति ने कही और से व्यावस्था कि थी इसी बीच अचानक मृतका की तबियत बिगड़ गई और उसे डाक्टर के पास ले जायाया गया जहां उसकी डायलिसिस के उपरांत मृत्यु हो गई मृत्यु के उपरांत मृतका के पति और ससुराल वालों द्वारा शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।

वही प्राप्त जानकारी सूत्रों के अनुसार मृतका के भाई द्वारा नाज़नीन बानो का भारी भरकम रकम का बीमा कराया है जिसकी क्लेम अभी तक नही मिल पाई है वही मृतका अपने पिछे दो बच्चों को छोड़ गई जो उसके पति के पास है हालांकि सलमान शेख का कहना है जहां वह अपनी पत्नी के इलाज के पीछे बिल्कुल टूट चुका हूं मेरे द्वारा उसके इलाज में जो कुछ धन था सब खर्च कर चुका और बच्चों का पालन पोषण कर रहा हूं वही उन्हें यह दिन भी देखना पड़ रहा है हालांकि उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में फिरोजपुर के ग्रामीणों से भी जानकारी ली गई जिस पर ग्रामीणों ने बताया मृतका के पति ने उसका इलाज करवाने में हर संभव प्रयास किया लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012395
Views Today : 20
Views Yesterday : 35
Views This Month : 402
Total views : 24786
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -