HomeUttar Pradeshनगर पालिका टांडा में पेड़ कटान कांड की अभी ठंडी नही हुई...

नगर पालिका टांडा में पेड़ कटान कांड की अभी ठंडी नही हुई आग… जलकल अभियंता समेत अन्य पर साजिश के आरोप

- Advertisement -
  • नगर पालिका टांडा में पेड़ कटान कांड की अभी ठंडी नही हुई आग… जलकल अभियंता समेत अन्य पर साजिश के आरोप

टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद टांडा में पर्यावरण संरक्षण के दावों की पोल उस वक्त खुल गई जब नलकूप परिसर, मोहल्ला सकरावल पूरब में खड़े दो सीसम के हरे-भरे पेड़ रहस्यमय तरीके से काट दिए गए। मामला सामने आने पर पूरे नगर में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, 12 अगस्त दोपहर से लेकर 13 अगस्त की सुबह तक सीसम के दोनों पेड़ काटकर गायब कर दिए गए। जब जांच हुई तो मामला नगर पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी सबी हैदर पर डाल दिया गया। सबी हैदर ने स्वीकार किया कि उसने पेड़ कटवाया, लेकिन नगर पालिका के किसी अधिकारी की अनुमति नहीं ली थी।

स्थानीय लोगों और पालिका कर्मियों का कहना है कि यह पूरा प्रकरण किसी एक मजदूर का नहीं, बल्कि नगर पालिका के जलकल अभियंता और कुछ उच्च पदस्थ कर्मचारियों के गठजोड़ का परिणाम है, जिन्होंने मिलकर षड्यंत्रपूर्वक पेड़ कटवाए। जब मामला तूल पकड़ने लगा और कार्रवाई की आंच ऊपर तक पहुंचने लगी, तब आउटसोर्स कर्मचारी को “बलि का बकरा” बनाकर पूरा दोष उसी पर मढ़ दिया गया।बताया जा रहा है कि कटे हुए पेड़ों की 18 लकड़ी की बोटियाँ 23 अगस्त को नगर पालिका परिसर में ट्रैक्टर से लाई गईं, जिससे यह स्पष्ट है कि पूरी कार्रवाई किसी की जानकारी में की गई थी। मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012446
Views Today : 4
Views Yesterday : 25
Views This Month : 483
Total views : 24867
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -