HomeUttar Pradeshदवा कराने गए अधेड़ का मिला शव, फिनायल की बोतल बरामद, आत्महत्या...

दवा कराने गए अधेड़ का मिला शव, फिनायल की बोतल बरामद, आत्महत्या की आशंका

- Advertisement -
  • दवा कराने गए अधेड़ का मिला शव, फिनायल की बोतल बरामद, आत्महत्या की आशंका

  • बृजमनगंज क्षेत्र के बेलसर गांव के पास हुई घटना

हिन्दमोर्चा संवाददाता बृजमनगंज (महराजगंज)

बृजमनगंज क्षेत्र के बेलसर गांव के सिवान स्थित हाईवे किनारे बगीचे में शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान मोहर भारती (62 वर्ष) पुत्र राम आसरे निवासी ग्राम परासखाड़, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस को शव के पास से एक फिनायल की बोतल, गिलास तथा पकौड़ी मिली है, जिससे प्रथम दृष्टया विषाक्त पदार्थ सेवन कर आत्महत्या किए जाने की आशंका गहराई है। जांच के दौरान मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन और 2132 रुपये भी बरामद हुए। मोबाइल पर मिले नंबरों के आधार पर स्वजनों से संपर्क करने पर पता चला कि मोहर भारती 10 दिसंबर से लापता थे और उनके परिजनों ने उसी दिन गुमशुदगी दर्ज कराई थी। स्वजनों ने बताया कि वह सिद्धार्थनगर दवा लेने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

- Advertisement -

क्या कहते है थानाध्यक्ष :-

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012388
Views Today : 3
Views Yesterday : 35
Views This Month : 385
Total views : 24769
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -