-
टांडा नगर में भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
टांडा (अंबेडकरनगर) टांडा के छज्जापुर झारखंडी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर से श्री विश्वकर्मा मंदिर चैरिटेबल सोसाइटी के तत्वावधान में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। भक्तिरस में सराबोर दृश्य ने नगरवासियों को भावविभोर कर दिया।
शोभायात्रा चौक घंटाघर, सब्जी मंडी, नगर पालिका, स्टेट बैंक, तहसील, महिला अस्पताल, पानी टंकी, बस स्टेशन व ताज तिराहा होते हुए नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
इसके उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें साधु-संतों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।
शोभायात्रा में पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, रघुनाथ यादव, शम्भूनाथ शर्मा,मुजीब अहमद, अध्यक्ष रामप्यारे विश्वकर्मा, डॉ. विद्याराम, लखनलाल, रामहित विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, जियालाल, नन्दलाल, संतोष कुमार, बादल विश्वकर्मा, सहित नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
