खोए मोबाइल पाकर खिले चेहरे,बोले शुक्रिया इमलिया पुलिस

-
५५ हजार की कीमत के ४ कीमती मोबाइल इमलिया पुलिस ने किए बरामद
हिन्दमोर्चा इमलिया सुल्तानपुर-इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने अपनी कार्य कुशलता और तकनीकी सूझबूझ का परिचय देते हुए गुम हुए चार कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं।शुक्रवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी श्यामू कनौजिया ने मोबाइलों के वास्तविक मालिकों को बुलाकर उनके फोन सुपुर्द किए।अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस की सराहना की!
जानकारी के अनुसार,पिछले कुछ समय में इमलिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।जिसको लेकर इमलिया पुलिस ने मोबाइलों की बरामदगी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था।टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 4 कीमती मोबाइल ट्रेस कर बरामद करने में सफलता प्राप्त की।बरामद किए गए मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ५५ हजार रुपये बताई जा रही है!कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल स्वामियों को थाने बुलाया गया।
मोबाइल पाने वालों में इस्लाम अंसारी निवासी इमलिया सुल्तानपुर,बुनियाद हुसैन निवासी इमलिया सुल्तानपुर, कैलाश निवासी ढोलई कला,उस्मान निवासी बसेती शामिल रहे। पुलिस ने मोबाइल सौपते हुए सभी को भविष्य में अपने कीमती सामान के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि इमलिया सुल्तानपुर थाने में सीईआईआर पोर्टल की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने अपील की कि मोबाइल खो जाने पर अपना आधार कार्ड और मोबाइल की रसीद लेकर थाने पहुंचें और एक प्रार्थना पत्र दें।इसके बाद पुलिस तकनीकी माध्यमों से मोबाइल को ट्रेस करके ढूंढने का कार्य करेगी।



