HomeUttar Pradeshकिशोरी छात्रा हत्याकांड : शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, मांगे पूरी...

किशोरी छात्रा हत्याकांड : शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, मांगे पूरी होने तक दाह संस्कार न करने को अड़े रहे परिजन

- Advertisement -
  • आईजी ज़ोन अयोध्या और जिलाधिकारी ने समझा बुझाकर किसी तरह लाश को करवाया संस्कार

  • राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर किये अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

अंबेडकरनगर। पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। महिलाओं बच्चों और युवतियों के विलाप से पूरा माहौल गमगीन हो गया। पुलिस छात्रा के शव का दाह संस्कार करवाना चाहती थी किंतु ग्रामीण और नात रिश्तेदार बगैर हत्यारों के गिरफ्तारी सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग कर दाह संस्कार नहीं करने पर अड़े रहे। जिलाधिकारी के आश्वाशन और काफी मान मन्नौवल के बाद दाह संस्कार के लिए तैयार हुए। तब कही जाकर प्रशासन ने राहत की सांस की।घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के भिस्वा चितौना गांव की है जहां बीते शनिवार दोपहर को छात्रा का अर्धनग्न शव गन्ना और धान की फसल के बीच मिला था।

जन चर्चा थी कि छात्रा के साथ दुष्कर्म भी हुआ था। विदित हो कि गांव निवासिनी छात्रा सृष्टि उम्र 17 वर्ष महारानी गीता देवी शिक्षण संस्थान की कक्षा 12 की छात्रा थी।वह प्रतिदिन की तरह स्कूल सुबह 7.20 बजे साइकिल से निकली थी।जब शाम तीन बजे तक वह वापस घर नहीं लौटी तो उसकी माता खोजबीन शुरू किया और थाना पहुंच पुत्री के गायब होने की तहरीर दिया। इधर मालीपुर पुलिस किशोरी छात्रा की खोजबीन शुरू करती उधर गांव से सूचना मिली कि छात्रा का शव गन्ना और धान की फसल के बीच पड़ा हुआ है।

- Advertisement -

22

उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता था उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसका उसी की टाई से गला दबाकर हत्या कर दिया गया। तत्समय उसकी जुटी सड़क के किनारे पड़ी थी साइकिल और बैग दूसरी जगह पड़ा था और दूसरा जूता शव के पास था। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव के आदेश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जनपद मुख्यालय भेज दिया गया और गठित पुलिस टीम इस घटना में संलिप्त बदमाशों की तलाश में जुट गई। रविवार दोपहर में छात्रा का शव गांव पहुंचा जहां राजनैतिक दल के कुछ नेता अभियुक्तों की गिरफ्तारी सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग पर अड़े रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के हर संभव सहायता के आश्वासन के बाद छात्रा का शव नदी घाट के लिए रवाना किया गया।

आईजी अयोध्या ने लिया जायजा

मृतक छात्रा के घर सुबह से जुटी रही। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सुबह से ही जहां सपा, बसपा, भाजपा, भीम आर्मी समेत अन्य दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा वहीं आईजी अयोध्या,जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ ही अन्य तहसील के अधिकारी और पुलिसकर्मियों जमे रहे।सभी राजनैतिक दलों के नेता कुमारी श्रृष्टि पुत्री बृजेश कुमार गौतम (कक्षा 12) की मौत से दुखी रहे।सभी ने अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।सपा के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त, जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, सिद्धार्थ मिश्र,भाजपा एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय, पूर्व सांसद रितेश पाण्डे,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथलेश त्रिपाठी, डॉ रजनीश सिंह, कांग्रेस नेता सुनील कुमार मिश्रा, बसपा नेता राम नयन निर्दोष समेत अन्य ने गांव भिसवा चितौना पहुंचकर पीड़ित परिजनो से मुलाकात की तथा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढाढस बधाया।विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त ने वहां पर मौजूद पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या,जिलाधकारी अनुपम शुक्ला,पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर सहित अन्य अधिकारियों से वार्तालाप किए तथा घटना का जल्द से जल्द अनावरण कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। अधिकारियों ने कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तथा हर प्रकार से मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान सदस्य जिला पंचायत आलोक सिंह यादव, अखिलेश यादव, अजय गौतम एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहें।

नेमपुर घाट पर किया गया दाह संस्कार

भारी पुलिस बल के बीच छात्रा का शव नेमपुर स्थित घाट पर गमगीन माहौल में दफना दिया गया। तत्समय परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012451
Views Today : 16
Views Yesterday : 25
Views This Month : 495
Total views : 24879
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -