HomeUttar Pradeshएसपी के निर्देशन में पुलिस एलर्ट, त्योहार संपन्न कराने के लिए कोतवाल...

एसपी के निर्देशन में पुलिस एलर्ट, त्योहार संपन्न कराने के लिए कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी कसी कमर

- Advertisement -
  • एसपी के निर्देशन में पुलिस एलर्ट, त्योहार संपन्न कराने के लिए कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी कसी कमर।

टांडा (अम्बेडकर नगर)शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभा रहे हैं टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी, जिनके निर्देशन और सख़्त मॉनिटरिंग से पूरा पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर है।
उनके नेतृत्व में कोतवाली की पुलिस फील्ड पर सक्रिय है, फ्लैग मार्च लगातार हो रहा है और दुर्गा प्रतिमा पंडालों पर सुरक्षा के खास इंतज़ाम किए गए हैं।
महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर.शंकर ने महिला कांस्टेबलों को शख्त हिदायत दी है ताकि किसी भी मनचले या असामाजिक तत्व पर तुरंत कार्रवाई हो सके। साथ ही, खुफिया निगरानी तंत्र को भी मजबूत किया गया है।जनपद में तैनात अधिकारी और पुलिसकर्मी मानते हैं कि एसपी के कड़े निर्देश और उनकी पैनी नज़र ही वजह है कि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ है। पर्व में कोई भी अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उसे तुरंत कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि “एसपी अभिजीत आर. शंकर के आने के बाद त्योहारों पर पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था बेहद मजबूत हुई है। इससे आम जनता में भरोसा और श्रद्धालुओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012451
Views Today : 16
Views Yesterday : 25
Views This Month : 495
Total views : 24879
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -