HomeUncategorizedलापरवाही व अधूरे रखरखाव पर सीडीओ ने जिम्मेदारों को लगाई लताड़

लापरवाही व अधूरे रखरखाव पर सीडीओ ने जिम्मेदारों को लगाई लताड़

- Advertisement -

सीडीओ ने किया लक्ष्मीपुर ब्लॉक का निरीक्षण

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को लक्ष्मीपुर ब्लॉक का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की। अभिलेखों के अधूरे रख-रखाव और कार्यों में लापरवाही मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों को लताड़ लगाई।
सीडीओ ने मनरेगा सेल और लेखा अनुभाग के रजिस्टरों की जांच की। पंजिकाएं अपूर्ण मिलने पर उन्हें तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति देखते हुए उन्होंने सभी कार्यों की जियो टैग फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करने को कहा।
उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और एनआरएलएम की प्रगति के बारे में जाना, मनरेगा के तहत खेल मैदानों और पंचायत भवनों, सामुदायिक शौचालयों के प्रभावी संचालन की समीक्षा की साथ ही बीडीओ मृत्युंजय यादव को कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति व ब्लॉक परिसर में बने भवनों पर सचिव रात्रि निवास सुनिश्चित करने और ब्लॉक परिसर एवं ग्राम पंचायतों में सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने की हिदायत दी ताकि फरियादियों को जिला मुख्यालय न भटकना पड़े।
—————–
निरीक्षण के दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान डीडीओ भोला नाथ कन्नौजिया, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत दिनेश चन्द पाठक, एपीओ आभा दुबे आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -