रबी फसल : 32,455 किसानों ने जमा कराया 1.82 करोड़ का अंशदान
– 15 हजार हेक्टेयर की भूमि आच्छादित
महराजगंज। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसल पर जिले के कुल 32,455 किसानों ने 1.82 करोड़ का अंशदान जमा कराया है।
तराई के रूप में पहचाने जाने वाले महराजगंज जिले में कृषि की असीम संभावनाएं हैं। फसल को किसी प्रकार की क्षति से बचाने के लिए इस बार 32455 किसानों ने फसल बीमा कराते हुए 1.82 करोड़ रूपये की धनराशि जमा करा दी है। अंशदान के तहत कुल 15 हजार हेक्टेयर की भूमि आच्छादित की गई है।
————————-
सदर ब्लॉक में सर्वाधिक 4328 किसानों ने कराया पंजीकरण
सदर ब्लॉक में सर्वाधिक 4328, बृजमनगंज में 2326, धानी में 379, घुघली में 2726, लक्ष्मीपुर में 2976, मिठौरा में 2713, नौतनवा में 2427, निचलौल में 3489, पनियरा में 3479, परतावल में 3451, फरेंदा में 2782 एवं सिसवा में 2946 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है।
—————————
रबी मौसम में जिले के कुल 32,455 किसानों ने फसल बीमा कराते हुए 1.82 करोड़ का अंशदान जमा कराया है।
शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी



